नगर निगम रुड़की के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आउटसोर्स पर वाहन चालक के पद पर तैनात था रोहित, शोक की लहर

रुड़की। नगर निगम के कर्मचारी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद सबको रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में स्थित शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रुड़की नगर निगम में आउटसोर्स पर वाहन चालक के पद पर तैनात रोहित पुत्र राजेंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी तहसील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद कर्मचारियों व परिवार के लोगों में शोक की लहर है परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित कल देर शाम अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रुड़की की पुरानी सब्जी मंडी में गया था। जिसके बाद रोहित सड़क पर गिर गया जहां से रोहित के परिवार वालों को रोहित के बेहोश होकर गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई और परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत के बाद शव गृह के बाहर नगर निगम कर्मचारी व उनके परिजनों की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *