लापता युवक का शव गंग नहर से बरामद, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम

रुड़की । चार दिन से घर से लापता युवक का शव गंगनहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सौरभ सैनी पुत्र जुगल सैनी शेरपुर 29 मार्च की शाम होली का रंग खेलने के बाद शाम 5 बजे उंस समय लापता हो गया था जब वह दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर तलाशी की मांग की थी वहीं शुक्रवार शाम आसफ़नगर झाल से उक्क्त युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सिविल अस्पताल मोर्चरी के बाहर भी ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *