रविवार को हरिद्वार जनपद में 110 कोरोना के नए मामले सामने आए, कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर हो गई 140, होम आइसोलेट किये गए मरीजों की संख्या 166

हरिद्वार । हरिद्वार जिले में रविवार को 110 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं जिले के बॉर्डर और रेलवे स्टेशन पर 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को 110 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 21058 लोगों का कोविड सैंम्पल जांच के लिए भेजे हैं। कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 140 हो गयी है, जबकि होम आइसोलेट किये गए मरीजों की संख्या 166 है। रविवार को जिले में 306 एक्टिव केस थे। जनपद में अब तक 14841 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 16 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से घर भेज दिए गए। वहीं हरिद्वार बॉर्डर पर कुल 9 हजार 216 लोगों का कोरोना का रैपिड टेस्ट किये गए, जिसमें से 9 हजार 210 लोग नेगेटिव, जबकि 6 लोग पॉजिटिव दर्ज किए गए। बॉर्डर पर संक्रमित पाए गए सभी लोगों को लौटा दिया गया। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जनपद में अब तक 7 लाख 04 हजार 461 लोगों के सैंम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 6 लाख 95 हजार 920 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 8 हजार 310 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *