शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति मानकपुर आदमपुर ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

झबरेड़ा। मानकपुर आदमपुर में रविवार की शाम को शहीद उमराव सिंह स्मारक पर एकत्रित होकर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को स्मारक समिति के सदस्यों और गांव के व्यक्तियों द्वारा श्रंद्धाजलि अर्पित की गई, ओर कहा कि शहीदों का बलिदान भारत के प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज है जिसे कोई नही उतार सकता। शहीदों के लिए मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया ओर देश भक्ति नारे लगाए गए।श्रंद्धाजलि सभा मे डॉ रामपाल सिंह, राहुल गुज्जर, एडवोकेट अनुभव मानकपुर, राजू आर्य, मोहित गुज्जर, रवि कुमार, संदीप ठेकेदार, आतिश परमार, गौरव कुमार, मोनू कुमार, नितिन परमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *