रुड़की में एक दिन में मिले सौ से अधिक कोरोना मरीज, लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ाई
रुड़की । स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार रुड़की में कोरोना के 106 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 10 मरीज कोर कॉलेज में और नौ मरीज आईआईटी में मिले हैं। इसके अतिरिक्त भगवानपुर में 24, लक्सर में सात, नारसन में दो मरीज मिले हैं। कुल मिलाकर रुड़की और उसके आसपास 139 कोरोना मरीज मिले हैं।कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रुड़की में कोरोना के केस में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद स्वास्थ्य विभाग भी फिर से मुस्तैद हो गया है। आईआईटी में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद पांच हॉस्टल को भी सील कर दिया गया था। कक्षाएं और कार्यालय पंद्रह अप्रैल तक के लिए बंद किए गए हैं। जबकि कोर कॉलेज में भी कोरोना के मरीजों की संख्या अधिक होने पर प्रशासन ने हॉस्टल के परिसर को कंटेनमेंट जोन बना दिया था। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार रुड़की और उसके आसपास कोरोना के 139 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 106 कोरोना के मरीज रुड़की के ही हैं। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि आईआईटी, कोर कालेज, सिविल लाइंस, सुभाष नगर, इमली रोड, शिवपुरम, शेखपुरी, शेर कोठी, मिलापनगर, आजाद नगर, भंगेड़ी, ढढेरा, दुर्गा कालोनी, चुड़ियाला, सुभाष नगर, आदर्श नगर, राजेंद्र नगर, मतलबपुर, गणेशपुर, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, पूर्वी अंबर तालाब, साकेत, सलेमपुर राजपुतान, सोलानीपुरम, न्यू आदर्श नगर, चावमंडी, पश्चिमी अंबर तालाब, आसफ नगर में कोरोना के नए मरीज मिले हैं।



