कोरोना महामारी के बीच शक्ति की आराधना का पर्व अष्टमी श्रद्धा के साथ मनाया गया, लोगों ने कन्याओं का पूजन किया

हरिद्वार । कोरोना महामारी के बीच शक्ति की आराधना का पर्व अष्टमी श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने कन्याओं का पूजन किया। कई घरों में बाहर की बजाय घरों की ही कन्याओं का पूजन किया गया। जबकि घरों के बाहर से ही कन्याओं को प्रसाद दिया गया।बुधवार को नवमी का पर्व जिलेभर में मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र का बुधवार को समापन हो जाएगा। घरों में देवी मां के स्वरूप की तरह पूजे जाने वाली कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इस बार कई घरों में कन्याओं का पूजन नहीं किया जा रहा है। 60 फीसदी लोग कन्याओं का पूजन कर रहे है। मंगलवार को अष्टमी के मौके पर मां के स्वरूप की पूजा की और घरों में पूजन के बाद कन्याओं का पूजन किया गया है। कन्याओं को विशेष उपहार भी दिए गए। कई घरों में मां का पूजन तो किया गया है, लेकिन कन्याओं को बाहर से नहीं बुलाया गया है। कुछ लोगों ने घरों के बाहर ही कन्याओं को बुलाकर प्रसाद दिया और आशीर्वाद लिया। धर्मनगरी हरिद्वार में नवमी पर्व मनाने वालों की संख्या अधिक है। नवमी के साथ ही नवरात्र का समापन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *