ज्वालापुर में व्यापारी की पत्नी के खाते से साइबरों ठगों ने ठगे 1.91 लाख रुपये, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ज्वालापुर । ज्वालापुर निवासी व्यापारी की पत्नी के खाते से साइबरों ठगों ने 1.91 लाख रुपये ठग लिए।महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक वैशाली बत्रा पत्नी मनीष बत्रा निवासी गोविंद विहार, ज्वालापुर ने शिकायत कर बताया कि बीते 9 अप्रैल को एक वेबसाइट के जरिये उन्होंने कुछ प्रोडक्ट मंगवाया था। 16 अप्रैल को प्रोडक्ट डिलीवर हो गया था। लेकिन पसंद न आने पर उसे वापस करने के लिए एक वेबसाइट पर संपर्क किया और जो लिंक मिला उसमें प्रोसेस करने के बाद खाते से 1.91 लाख रुपये कट गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बेकरी है। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *