जिला कारागार में कैदियों से नहीं मिल पाएंगे मुलाकाती, सोमवार शाम जेल पहुंचा एक विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया

हरिद्वार । जिले में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए जेल प्रशासन ने फिलहाल कैदियों से मिलाई पर रोक लगा दी है।सोमवार शाम जेल पहुंचा एक विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। बीते एक माह से जेल में बन्द कैदियों से मुलाकात के नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं। बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देखे किसी को जेल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, वहीं मुलाकात के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए बीच में जाल लगाया गया है। लेकिन सोमवार शाम जेल लाये गए एक कैदी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने फिलहाल अग्रिम आदेशों तक जेल में मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है। कार्यकारी जेल अधीक्षक एसएम सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप जेल में मुलाकात कराई जा रही थी लेकिन मंगलवार से फिलहाल कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुये मुलाकात पर रोक लगा दी गयी है। यदि किसी ने अपने परिजन से बात करनी है तो वह ऑनलाइन देख व बात कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *