पवित्र माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे को अकीदतमंदो ने नमाज अदाकर मांगी दुआ

हरिद्वार । माहे रमजान के दूसरे जुमे पर नमाजियों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर कोरोना समाप्त करने तथा मुल्क मे अमनचैन की दुआएं की। जुमा मस्जिद के हाफिज अहमद हसन ने रोजेदारों को ताकीद करते हुए रोजे का मतलब है ख्वाहिशात से अपने आपको रोकना, रोजे की बहुत बड़ी शान होती है। अल्लाह रोजेदार को खुद रोजे का शवाब अता फरमाता है। उन्होने कहा कि रोजे की हालत में कान, आंख, जुबान, हाथ पांव और जिस्म के सभी अंगों को रोजा गुनाह से बचाता है। बरकत के इस महीने में अधिक से अधिक इबादत करें। मण्डी मस्जिद के हाफिज कुतबुदीन व मदीना मस्जिद के हाफिज मेहताब अली ने कहा कि रोजा तमाम बुराईयों से इंसान को रोकता है। रोजे की हालत में किसी की भी चुगली ना करें। पांचो वक्त की नमाज अदा कर अधिक से अधिक नेकी को कमाएं। हमदर्दी व भलाई के इस माह में गरीब मिस्कीनों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *