दरगाह कर्मी को अस्थाई रुप से किया गया कार्यमुक्त, जिलाधिकारी, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों से की गई थी शिकायत
पिरान कलियर । कलियर दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने एक दरगाह कर्मी को उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक सेवाओं से मुक्त कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई। कलियर दरगाह में तैनात एक कर्मी सलीम अहमद उर्फ बिल्ला की शिकायत जिलाधिकारी, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों से की गई थी। जिसमें बताया गया था कि उक्त कर्मचारी अपने कार्यों का सही तरीके से निर्वहन न करने के साथ दरगाह को नुकसान पहुंचाने का कार्य करता है। वहीं बाहरी लोगों से दरगाह में कार्य करवाता है। इस कर्मचारी पर पिछले दिनों अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने में दरगाह प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज करवाया था। अब उक्त कर्मचारी को दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक कार्य से मुक्त कर दिया गया है और उच्चाधिकारियों पत्र भेजकर अवगत कराया। साथ कार्यमुक्त का एक पत्र उक्त दरगाह कर्मी को भेज गया है।



