भगवानपुर पुलिस ने सिरचंदी गांव में छापेमारी कर पकड़ी गोकशी, दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई कुंतल गोमांस बरामद

भगवानपुर । सिरचंदी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपियों को गोकशी करते पकड़ा। पुलिस ने ढाई कुंतल मांस भी बरामद किया। साथ ही एक गोवंश को आरोपियों के चुंगल से मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली कि सिरचंदी गांव में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़ा। घटनास्थल से ढाई कुंतल मांस भी बरामद किया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शाहनवाज और सादाब निवासी सिरचंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *