ऑक्सीजन के लिए सिविल अस्पताल को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू, 500 एलपीएम क्षमता का बनाया जा रहा है ऑक्सीजन प्लांट

रुड़की । ऑक्सीजन के लिए सिविल अस्पताल रुड़की को अब दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिविल अस्पताल रुड़की में ही ऑक्सीजन गैस तैयार होगी। मंगलवार से ऑक्सीजन प्लांट के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में काम शुरू हो गया है। 500 एलपीएम क्षमता का यह प्लांट बनाया जा रहा है। प्लांट का स्ट्रक्चर तैयार करने की जिम्मेदारी नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। देशभर में 75 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं। उनमें सिविल अस्पताल रुड़की भी एक है। 3 सप्ताह के भीतर यह प्लांट तैयार हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल ने बताया कि इस प्लांट में 24 घंटे के भीतर 150 से अधिक सिलेंडर भरे जा सकेंगे। स्माल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर अभी बीएचईएल से भरवाए जा रहे हैं, जिसके लिए प्रतिदिन 6से 7चक्कर लग रहे हैं। प्लांट बन जाने पर अस्पताल को सिलिंडर भरवाने की यह दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके बाद वह कोविड-19 की संख्या भी बढ़ा देंगे। अभी अस्पताल में 40 बेड कोविड मरीजों के लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *