कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही मनाएं ईद का त्योहार, सुरक्षित रहें और घर में पढ़े ईद की नमाज, भगवानपुर पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर की अपील

भगवानपुर । ब्लॉक सभागार में मुस्लिम समुदाय की एक बैठक की गई। बैठक में सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, भगवानपुर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, तथा थाना प्रभारी पी डी भट्ट बताया कि ईद के मौके पर सभी लोग अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें। तथा ईदगाह पर पांच व्यक्ति मिलकर सांकेतिक नमाज अदा करें ।वही चेतावनी भी जारी की गई है कि, कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति गंभीर हो रही है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग वह मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर निकले। गैर जरूरी निकलने पर लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *