भगवानपुर पुलिस ने आठ ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में किया पेश

भगवानपुर । भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तेजूपुर चेकपोस्ट पर बाइक सवार दो युवकों को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तेजूपुर चेक पोस्ट पर पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया पर वह चकमा देते हुए वापस मुड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में इनसे आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी नदीम और सावेज दोनों ही दक्षिणी खालापार कोतवाली मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। यहां सिरचंदी गांव में एक ग्रामीण से इन्होंने स्मैक खरीदने की बात कबूली है। पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *