कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत, एसएसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में दी श्रृद्धांजलि

हरिद्वार । दूरसंचार शाखा में नियुक्त उप निरीक्षक हेमंत जोशी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। हेमंत जोशी को कोरोना संक्रमण होने पर बीती 24 अप्रैल को उपचार हेतु मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत अधिक बिगड़ने पर 12 मई को उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। एसआई हेमन्त जोशी को शुगर, बीपी व नेत्र रोग के चलते चिकित्सकों की सलाह पर वैक्सीन नहीं लगायी गयी थी।हेमंत कुमार जोशी मूल रूप से ग्राम पोखरी, तहसील गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के निवासी हैं। वर्तमान में अपने परिवार सहित पुलिस लाइन रोशनाबाद के सरकारी आवास में निवासरत थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। जो वर्तमान में पुलिस लाइन रोशनाबाद में निवासरत हैं। स्वर्गीय हेमन्त जोशी 1982 में पुलिस संचार शाखा में भर्ती हुए थे। तब से लगातार पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे थे। इसी साल सितंबर माह में इनकी सेवानिवृत्ती भी होनी थी। उनके निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. सहित तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *