मानवता की सेवा करना मानव का कर्तव्य, भाजपा नेता डाॅ अंकित आर्य ने कोरोना मरीजों के चलाईं हुई है निशुल्क एंबुलेंस सेवा, खुद ड्राइव करके मरीजों को पहुंचा रहे हैं हाॅस्पिटल, एक फोन पर उपलब्ध करवा रहे आक्सीजन

रुड़की । कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों ने जीने का तरीका बदल लिया हैं। ऐसे में अब भी कई लोग ऐसे हैं जो मानवता की सेवा के लिए तत्पर हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ अंकित आर्य इस भीषण महामारी में लोगों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों के निशुल्क एंबुलेंस सेवा चलवाई हुई है। आपातकाल में वह एंबुलेंस को खुद चलाकर मरीजों को हास्पिटल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

आक्सीजन की महामारी के बीच एक फोन पर आक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाॅ अंकित आर्य ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस महामारी को हम मिलजुलकर हरा सकते हैं। कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मदद के लिए सार्मथ्य लोगों को आगे आना चाहिए। किसी भी माध्यम से मानवता की सेवा की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी अपील की है। कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना चाहिए। पीएम मोदी के मंत्र दो गज की दूरी मास्क हैं जरुरी का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *