पंचशील मंदिर के संचालन के लिए अस्थाई कमेटी का गठन, न्यायालयों के आदेशों के आधीन होगी कमेटी

रूड़की । पंचशील मन्दिर में अतिक्रमण हटाये जाने के साथ एएसडीएम ने मन्दिर संचालन के लिए अस्थाई कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी भविष्य में प्राप्त होने वाले न्यायालयों के आदेशों के आधीन होगी।एएसडीएम रूड़की पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि पंचशील मन्दिर में अतिक्रमण कर व्यवसायीकरण किये जाने के सम्बंध में जनसाधारण की शिकायत पर अतिक्रमण करने वाले जीवन प्रसाद शर्मा को नोटिस जारी किया था लेकिन कोई संतोषजनक जबाब न देने पर 21 जनवरी को मन्दिर से अतिक्रमण हटाया गया था उंसके बाद ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश के अनुपालन में मन्दिर के वास्तविक स्वरूप को बनाये रखने एवं वहां श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में किसी प्रकार की परेशानी न होने इसके लिए अग्रिम आदेशों तक एक अस्थाई कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी भविष्य में प्राप्त होने वाले न्यायलयों के आदेशों के आधीन होगी तथा कमेटी मन्दिर के संचालन के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलेगी जिसमें हिसाब-किताब और लेनदेन रखा जाएगा। एएसडीएम ने बताया कमेटी में तहसीलदार रूड़की, सहायक अभियंता उत्तरी खण्ड गंगनहर रूड़की, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर रूड़की, अरविंद कश्यप व्यापार मंडल अध्यक्ष, अरविंद गौतम एडवोकेट समाजिक कार्यकर्ता, रामगोपाल कंसल समाजिक कार्यकर्ता, राजपाल त्यागी समाजिक कार्यकर्ता, संजय कश्यप समाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय पार्षद को शामिल किया गया है।



