भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने व्यापारियों का एक वर्ष का हाऊस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली का बिल माफ करने की मांग की, कहा कोरोना ने सभी व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया, ऐसे में व्यापारियों को रियायत देना जरूरी

रूड़की । भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने नगर के सभी व्यापारियों का एक वर्ष का हाऊस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली का बिल माफ करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इसके साथ ही एक बार फिर एक जून से दुकानें खोले जाने की अनुमति दिए जाने की भी मांग की है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना ने सभी व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है जिसके कारण वह लोग अपनी आजीविका चलाने में भी बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में वह लोग बिजली के बिल हाउस टैक्स वाटर टैक्स बच्चों की फीस आदि देने में असमर्थ हैं। मांग की कि सभी व्यापारियों का 1 साल का बिजली बिल, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स इत्यादि माफ किया जाए।इसके साथ ही व्यापारियों को एक निश्चित समय करके अपने प्रतिष्ठान 1 जून से खोलने का अवसर प्रदान किया जाए। क्योंकि हर व्यापारी के यहां जो लोग नौकरी करते हैं जिनकी आजीविका भी उन्हीं पर निर्भर है उनके यहां भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या को हल करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *