शनिवार के ग्रह-नक्षत्र 12 में से 4 राशियों के लिए ठीक नहीं, साथ ही 7 राशियों के लिए दिन सामान्य बीतेगा, ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री कहते है कि मिथुन राशि वाले लोगों के काम जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं, पैसा भी उलझ सकता है कर्क राशि वाले लोगों के कामकाज में परेशानी हो सकती है

मेष – पॉजिटिव- आज अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्नता देगा। युवाओं को अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। नेगेटिव- पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है। अपने गुस्से व आवेश पर काबू रखें। कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियां पहले की तरह सामान्य ही रहेंगी। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। परंतु ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। परंतु आप उनका मुकाबला करने में सफल रहेंगे। खासकर महिला वर्ग अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। नेगेटिव- अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इससे समय और ऊर्जा दोनों नष्ट ही होंगे। व्यवसाय- व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक कामों में बेहतर तालमेल बिठाकर रखने की जरूरत है। कोई राजकीय कार्य आसानी से संपन्न हो जाएगा। परंतु अपने टैक्स संबंधी हिसाब-किताब को पारदर्शी रखें। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए सकारात्मक बने रहना बहुत जरूरी है। योगा और मेडिटेशन भी प्रभावी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय दूसरों से कोई भी उम्मीद ना रखें, तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पुरे होते जाएंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। नेगेटिव- युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। इससे आपका अपना नुकसान ही होगा। महिला वर्ग अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लेकर कुछ समय अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी लगाएं। व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर गंभीरता से विचार करें। जल्दबाजी में कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट निकालने की हर संभव कोशिश करें, नहीं तो फंस सकती है। ऑफिस के सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। परंतु दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- किसी आध्यात्मिक गतिविधि में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। नेगेटिव- अफवाहों पर ध्यान ना दें और कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। इस समय अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अन्यथा कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे। हो सकता है कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। नौकरी पेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। लव- घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। युवाओं की मित्रता में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर से संबंधित प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके आत्मबल को और अधिक मजबूत रखेगा। नेगेटिव- किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। परंतु घरेलू परेशानियों को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें। अगर कोई मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना है तो उस पर अवश्य अमल करें। लव- पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे जिससे संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस संबंधित कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। किसी अनुभवी व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। हालांकि आप धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। व्यवसाय- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों की अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। सिर्फ भावुकता की बजाय अपने बुद्धि बल और चतुराई का इस्तेमाल करें। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं अभी लंबित रहेंगी। लेकिन किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि ना लें। अन्यथा किसी प्रकार की कार्यवाही होने की आशंका है। ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी। लव- पारिवारिक सदस्यों में आपसी सहयोग व समर्पण बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके ग्रहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भविष्य संबंधी किसी भी योजना को लेकर पिछली नीतियों पर ही चलना उचित है। नेगेटिव- सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोए। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ठोस निर्णय लेना सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। इस समय कहीं भी बड़ी राशि लगाना उचित नहीं है। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करने से उचित समाधान मिलेगा। तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। कुछ समय प्राणायाम में और प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- कहीं से अच्छे तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- परंतु अति आत्मविश्वास और ईगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी विचारधारा में परिवर्तन लाएं। दूसरों की एडवाइस पर ज्यादा भरोसा ना करें। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- व्यापार से संबंधित कामों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने

मकर – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी। परंतु सफलता मिलने से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपने कार्य अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी की जरूरत है। इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव की स्थिति बन रही है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी योग्य व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लव- व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर का वातावरण भी मधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। आप भी अपने संतुलित व्यवहार द्वारा सबका मन मोह लेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें। इस समय आलस और आराम करने की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। उन्नति का कोई नया अवसर मिलने वाला है। समय का उचित सहयोग करें। परंतु अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान भी हो सकता है। लव- प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- सकारात्मक समय व्यतीत होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। तथा नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। निकट संबंधियों के साथ वार्तालाप प्रसन्नता देगा। नेगेटिव- परंतु ज्यादा कल्पनाएं ना करें और हकीकत में ही रहें। किसी से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखना उत्तम है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय- आर्थिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लेने का प्रयास करें। दूसरों से सलाह लेना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यापारिक डील करते समय उचित आत्म विश्वास बनाकर रखें। लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य- कब्ज, अफरा, गैस आदि परेशान कर सकते हैं। अपने पेट को बिल्कुल ठीक रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *