भाजपा राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन के अंतर्गत सेवा के कार्य कर रही: नरेश बंसल, सेवा ही संगठन अभियान के तहत नगर पंचायत में राज्यसभा सांसद और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वितरित की किट

भगवानपुर । भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राजनीतिक दल है जो जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के अपने कार्यक्रम सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लक्ष्य से आयोजित करता रहता है। मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के कामों की सराहना की गई।
रविवार को मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत कार्यालय में सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोरोना की किट वितरित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है। इस मौके पर नरेश प्रधान, जोनी केसरिया, सभासद प्रतिनिधि नीटू मांगेराम, मोकम सिंह, भूरा पंडित, इरफान ठेकेदार, फरमान अली, गुलबहार अली, अयूब अली, डॉक्टर अमीर आलम, सुरेंद्र वर्मा, प्रभु मास्टर, रोहित कुमार, पूर्व सभासद आशीष धीमान, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *