इब्राहिमपुर मसाई गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे मुख्य अतिथि

भगवानपुर । राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का ग्रापंचायत इब्राहिमपुर मसाही स्थित राजीव गाँधी पंचायत भवन के प्रांगण में आगमन पर प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ,मण्डल अध्यक्ष अमरीश सैनी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा सैनी, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा विजयपाल सैनी, तेलूराम सैनी, भजनसिह ,सीताराम, जगदेव सिंह, महिपालसिह,डाक्टर नीरज सैनी, सतीश राठौर, सीमित सम्राट, अनुज कुमार, मांगेराम ,सतीश कुमार, मुकेश पाल ,चन्द्र शेखर,आदि ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठौर द्वारा भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सैनी द्वारा बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया ।
उक्त कार्यक्रम को विधायक एवं नरेश बंसल सांसद राज्यसभा द्वारा सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के साथ साथ सतर्कता बरतने के लिए कहा तथा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजरव कोरोना किट का वितरिण किया ।
इस मौके पर सांसद एवं विधायक को रीता सैनी इब्राहिम मसाही द्वारा ग्राम पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व महाविद्यालय, इन्टर कालेज की स्थापना हेतु माँग की। जिस पर सांसद एवं विधायक द्वारा ग्राम पंचायत में बहुत जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महाविद्यालय की स्थापना कराने का आश्वासन उपस्थित ग्रामीणों को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *