हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने पत्रकारों दी बधाई, कहा पत्रकारिता का कुरीतियों को मिटाने में बड़ा योगदान

भगवानपुर । हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने पत्रकारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का कुरीतियों को मिटाने में बड़ा योगदान है। रविवार को भगवानपुर थाने पहुंचे हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्ष व निर्भीक होकर पत्रकारिता करें । कोरोना काल में पत्रकार भी फ्रंटलाइन में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र सैनी, पत्रकार आलिम मलिक, पत्रकार बिजेंद्र सैनी, पत्रकार आशु मलिक, पत्रकार राहुल चौहान, पत्रकार तौसीफ अली, पत्रकार राजेश सैनी, पत्रकार के पी सिंह आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। पुलिस विभाग के अधिकारी एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल,सीओ मंगलोर पंकज गैरोला,सीओ बुग्गावाला पूर्णिमा गर्ग,सीओ रुड़की, थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष बुग्गावाला प्रशांत बहुगुणा, थानाध्यक्ष झबरेड़ा, थाना अध्यक्ष कलियर शरीफ, थानाध्यक्ष पथरी, थानाध्यक्ष सिडकुल ,कोतवाली प्रभारी रुड़की, गंगनहर कोतवाली प्रभारी, लक्सर कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष खानपुर, एल आई यू भगवानपुर किशन सिंह आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *