कोविड-19 के बचाव के लिए सभी वार्डों में जारी हैं सैनिटाइजर का कार्य, मेयर गौरव गोयल ने कहा निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान

रुड़की । कोविड-19 से बचाव हेतु नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लगातार सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र आसफ नगर में आईफोन मशीन तथा स्प्रे पेटी से पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया,साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरे नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के साथ ही साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा तभी इस महामारी पर काबू पाया जा सकेगा। पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि नगर निगम तथा मेयर गौरव गोयल के नेतृत्व में निरंतर रूप से सैनिटाइज का कार्य किया जाने के साथ क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का अभियान भी जारी है।इस अवसर पर पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा तथा सचिन चौधरी,मंडल महामंत्री संजय त्यागी, मंडल मंत्री राजीव चौधरी व नवनीत चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *