कोरोना वैक्सीन लगवाना हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत जरूरी: पूरण सिंह राणा, एएसडीएम ने हज हाउस में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की बैठक कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति किया जागरूकता
पिरान कलियर । मंगलवार को कलियर पहुंचे एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने हज हाउस में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता किया। उन्होंने अपील कि वह वैक्सीनेशन के लिए समाज में भी जागरूकता लाने का काम करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की अपील करें। सरकार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने को क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर केंद्र बनाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने का काम कर रही है। इसी को लेकर मंगलवार को कलियर हज हाउस में आयोजित बैठक में एएसडीएम रुड़की पूरण सिंह राणा ने जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम राणा ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाना हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोविड संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है और यदि होता भी है तो वह जान के लिए खतरनाक नहीं बन सकता। उन्होंने सभी से अपील कि समाज में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहयोग करें। कहा कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। वैक्सीन लगवाना भी इसी का एक हिस्सा है। एएसडीएम ने बताया कि कोरोना वैक्सिन की जागरूकता के लिए बैठक की गई जिसमें सभी को अपने अपने क्षेत्र में लोगो जागरूक करना है और अपनी अपनी मस्जिदों में एनाउंसमेंट कर लोगो को वैक्सिन लगवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठान पर वैक्सीनेशन कराने के बाद बैठने की अपील की हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफ्फकत अली, एसओ धर्मेद्र राठी, ईओ विनोद कुमार श्रेय, सभासद नाज़िम त्यागी, ,अकरम साबरी, इस्तेकार , परवेज मलिक,गुलसाद सिद्दीकी, दानिश, दिलशाद, गुलफाम, भूरा, अहसान, डॉ. शहजाद, इंतजार, गौरव, निषाद, गौरव पाल, आंगनबाडी सुमन लता, तरन्नुम, राणा, सफीक मलिक, कल्लू त्यागी आदि मौजूद रहें।

