भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, दस लीटर कच्ची शराब बरामद

भगवानपुर । पुलिस ने लामग्रन्ट में छापेमारी कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने यहां से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात्रि लामग्रन्ट में रोहताश पुत्र मांगेराम के यहां छापेमारी की। जहां पुलिस को अवैध शराब की भट्ठी चलती हुई मिली। पुलिस को देखकर रोहताश भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से करीब 10 लीटर कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट, उ.नि. संत सिंह जियाल, का. अमित शर्मा, का. सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *