छात्रों की आपसी कहासुनी में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद
भगवानपुर। छात्रों की आपसी कहासुनी में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विवेक पुत्र विनोद निवासी ईदगाह चौक रुड़की को 315 बोर तमंचे एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बीते रविवार को कस्बे में दो छात्रों के गुटों के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। मौके पर ही लोगों ने बीच-बचाव करके समझौते करा दिया था। पीछे से आकर विवेक पुत्र विनोद निवासी ईदगाह चौक रुड़की ने फायरिंग कर दी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पी0डी0 भट्ट, उ0नि0 बृजपाल सिंह, का. हरदयाल, का 1179 अजीत तोमर मौजूद रहे।

