झबरेड़ा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 9 पेटी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, उत्तराखंड में शराब के ठेके बंद होने के बाद यूपी से हो रही शराब तस्करी
झबरेड़ा । पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।उत्तराखंड में शराब के ठेके बंद होने के बाद पड़ोसी राज्य यूपी से शराब तस्करी हो रही है। झबरेड़ा पुलिस ने कोरोना काल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री और तस्करी कर रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना गेट झबरेड़ा के पास दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में अवैध अंग्रेजी शराब की 9 पेटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टैक्सी में शराब लेकर जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गंगा सूरज कॉलोनी हरिपुरकला थाना रायवाला जिला देहरादून तथा राजीव कुमार पुत्र बलदेव राज, निवासी प्लॉट नंबर 5, मकान नंबर 131 सप्त ऋषि रोड भूपतवाला कोतवाली हरिद्वार बताया।

