भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का एडवोकेट एसोसिएशन को समर्थन, पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की

भगवानपुर । गुरुवार को अधिवक्ता एसोसिएशन की एक मीटिंग अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें लक्सर के जूनियर अधिवक्ता अभिषेक तोमर के साथ लक्सर कोतवाली पुलिस अथवा एक महिला दरोगा के द्वारा गत बुधवार को बदतमीजी और बदसलूकी कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया । इसका विरोध करते हुए अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर में एक स्वर में कहा कि हम लक्सर के अधिवक्ताओं के साथ है यदि मुकदमा जल्द से जल्द वापस नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन लक्सर एडवोकेट्स एसोसिएशन के समर्थन में भगवानपुर में भी किया जाएगा इसका सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में समर्थन किया कहां किसी अधिवक्ता के साथ नाइंसाफी ओर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा यदि शासन प्रशासन ने जल्द हस्तक्षेप कर उक्त मामले में दर्ज मुकदमे को वापस नहीं कराया तो सभी न्याय कार्य और रजिस्ट्री कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाएंगे । इसका जिम्मेदार जिला हरिद्वार का शासन-प्रशासन होगा। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ,हंसराज सैनी, अनुभव मानकपुर, अमित शर्मा, पलटू राम, सचिन कुमार, अनिल टेक चंद सैनी,शीशपाल,संजीव सैनी, नरपाल आर्य , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *