झबरेड़ा विधानसभा में तेजी से कराए जा रहे हैं विकास कार्य: देशराज कर्णवाल, झबरेड़ा विधायक ने मखदुमपुर गांव में किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन
झबरेड़ा । झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मखदुमपुर गांव में विधायक निधि से बनने वाली 200 मीटर मार्ग का आज उद्घाटन किया। मार्ग मखदुमपुर में रविदास मन्दिर से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 9 लाख की धनराशि से बनेगा।इस मौके पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है गांव गांव के पक्के मार्गों को मुख्य मार्गो से जोड़ा जाएगा।विधायक ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने झबरेड़ा विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं कोई गांव या कस्बा ऐसा नहीं है जहां के रास्तों को उन्होंने ना बनवाया हो। कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है गुणवत्ता में लापरवाही और खामियां मिलने पर सम्बंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कहा की देश के प्रधानमंत्री ने जो नारा दिया है की देश मे सबका साथ सबका विकास होना चाहिए उसी को लेकर वो भी आगे बढ़ रहे हैं। विकास कार्यों में उन्होंने किसी भी गांव में कोई भेदभाव नहीं किया और वो निरंतर विकास को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी, राजेंद्र कोरी आदि मौजूद रहे।

