हरमिलाप धर्मशाला में वैक्सीन का शिविर लगाया गया, लोगों ने उत्साह के साथ लगवाई कोरोना की वैक्सीन
रुड़की । रविवार को हरमिलाप धर्मशाला में 45+ प्लस को वैक्सीनेशन कराया गया। जिसमें लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने यहां पर वैक्सीन लगवाई । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने शिविर में आने वाले लोगों का हालचाल जाना और उनसे आग्रह किया है कि कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए और अधिक से अधिक सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनना ही महामारी से बचने का कारगर उपाय है। सभी लोग टेस्टिंग कराएं और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाए। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से पौधारोपण के लिए भी अपील की है और कहा है कि जब तक कृत्रिम ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होगा। तब तक समाज पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह सकेगा। इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने गंग नहर के अगल-बगल क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर पीपल व नीम के पौधे रोपने की अपील की है। भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए हैं । सभी लोगों को वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, सुरेंद्र मेंदीरत्ता, सुंदरलाल सचदेवा, तिलक पिपलानी, किशन माटा ,नीरज पाधी, संजय ढींगरा, अनुराग ढींगरा सचिन तनेजा सत्यम कालरा, अशोक अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

