सेवा ही संगठन अभियान के तहत इमलीखेड़ा गांव में वितरित की गई कोविड किट, कार्यक्रम में शामिल हुए खानपुर विधायक चैंपियन, बोले कोरोना को रोकने में ग्रामीण दे रहे अहम योगदान
कलियर । क्षेत्र के गांव ईमलीखेडा में “सेवा ही संगठन” के तत्वाधान में ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी तथा ( भूत पूर्व सह-संयोजन प्रबुद्ध भाजपा (उत्तराखण्ड) द्वारा कोविड किटों (सुरक्षा कवच) का वितरण कराया गया। इस अवसर पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा सरकार द्वारा इस वैश्विक माहमारी में किए जा रहे कार्य की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी ग्रामिणवासियों को दी गई। ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस पूरे क्षेत्र में मुनीश कुमार सैनी द्वारा कराए गए जनहित कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस तरह के सेवा भाव के कार्य कराते रहें यही आशा प्रकट की गई । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुनीश सैनी द्वारा क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए जनहित में जितने कार्य किए जाएगा करते रखेंगे ।
रविवार को ईमली खेडा गांव में “सेवा ही संगठन” के तत्वाधान 200 कोविड किटों (सुरक्षा कवच) का वितरण ग्रामवासियों को किया गया। ग्रामीणों ने मुनीश सैनी का धन्यवाद किया। कहा कि घर-घर जाकर इस वैश्विक माहमारी में यह कार्य अत्यधिक हम लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में अर्जुन सैनी, मास्टर प्रमोद कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, योगेश सैनी, अर्जुन सिंह, पंकज पाल, अनुज सैनी, संजय सैनी किरण पाल सैनी, आलम, मेहताब, बिजेन्द्र पाल, अंकित चौधरी, अंकित शर्मा, आशीष सैनी, अभिषेक सैनी आदि मौजूद रहे।

