स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष उठाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं, शहर विधायक प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

रुड़की । स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर औद्योगिक क्षेत्र की तमाम समस्याएं बताई और उनके निराकरण की मांग की।
रुड़कीविधायक प्रदीप बत्रा के होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं माध्यमिक औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में उद्योगपतियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर रामनगर में लीज पर चल रही औद्योगिक आस्थान की भूमि को फ़्री होल्ड किया जाए।
इसके साथ ही औद्योगिक आस्थान में शुरू हुए अग्निशमन की व्यवस्थाओं को पुनर्स्थापित किया जाए। रुड़की से हरिद्वार शिफ्ट किये गए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय को फिर से रुड़की में लाया जाए। रुड़की में चल रहे ड्राइंग एवं सर्वे इंस्टूमेंट के कार्य को पौलुटिंग एनओसी प्रक्रिया से मुक्त किया जाए। इसके साथ ही कोविड के दौरान औद्योगिक इकाइयों को हुए नुकसान के लिए इंटरस्ट सब्सिडी दी जाए। वही लोहा, पीतल आदि मेटल आदि की बढ़ी कीमतों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार द्वारा आग्रह किया जाए। टेंडरों की बढ़ी कीमतों पर कोई पॉलिसी लाने, प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों व गरीबों को मुफ़्त बांटे जाने वाले गेहूं के स्थान पर आटा दिए जाने ताकि आटा उधोग भी राहत मिले इसके साथ ही रुड़की औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निस्तारण की मांग कैबिनेट मंत्री से की गई । विधायक प्रदीप बत्रा ने स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा उठाई गई सभी मांगों का समर्थन किया और कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया है कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक सिंघल, सह सचिव विकास सिंघल, पूर्व अध्यक्ष एम मुस्तकीम, पूर्व सचिव अजय भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *