झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने तांशीपुर-इकबालपुर सड़क निर्माण का किया उद्घाटन, बोले सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहा हैं सर्वांगीण विकास

झबरेड़ा । विधायक देशराज कर्णवाल ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों की उपस्थिति में गांव डेलना से माजरा, अकबरपुर होते हुए आसफनगर तांशीपुर-इकबालपुर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि यह सड़क ग्राम डेलना से माजरा, अकबरपुर होते हुए आसफनगर तांशीपुर-इकबालपुर मार्ग तक किया जाएगा। सड़क की लम्बाई 4.40 किमी है जिसकी लागत 45.70 लाख रुपये से किया जाएगा। इस सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि सडक में 3 वर्षों तक कोई भी कमी आई तो लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार को सड़क का निर्माण पुनः कराना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीरथ सिंह रावत उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। मौके पर प्रकाश चन्द, संजय प्रधान, बबलू प्रधान, बाबूराम सैनी, अजब सिह, कटार सिह, मदन सिह, इस्लाम हाजी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *