मानवता की सेवा करना मानव का कर्तव्य: प्रदीप बत्रा, शहर विधायक ने जरुरतमंदों को वितरित की राहत सामग्री
रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने जादूगर रोड स्थित अपने आवास पर जरूरतमंद एवं निर्धन महिलाओं को कोरोना काल के चलते राहत सामग्री वितरित की। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जरूरतमंद लोगों के सामने रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को लेकर परेशानी को देखते हुए जहां सरकारी स्तर पर सहायता उपलब्ध की गई है वही सामाजिक संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों के द्वारा संकट के समय में अपनी ओर से हरसंभव मदद मुहैया की जा रही है,जिसके चलते उन्होंने जहां कोविड वैक्सीन के सेंटर लगाकर लोगों का टीकाकरण कराया है,वहीं समय-समय पर राशन सामग्री भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई है।नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर कहा कि उनके द्वारा भी नगर निगम के सहयोग से पूरे लॉकडाउन में जरूरतमंद एवं राहगीर लोगों को भोजन वितरित किया गया तथा अंशलेट मैरी जोसेफ हॉस्पिटल व अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं संपन्न लोगों के सहयोग से भी उनके द्वारा लोगों तक राशन किट पहुंचाई गई है।



