मूलराज कन्या इंटर कालेज शिविर में युवाओं को आज भी लगाई जा रही है वैक्सीन, शिविर में अब तक करीब 700 युवाओं का वैक्सीनेशन कराया जा चुका

रुड़की । रामनगर के मूलराज कन्या इंटर पाठशाला में आयोजित शिविर में 18 साल से अधिक की आयु वालों को आज भी वैक्सीन लगाई जा रही है । शिविर के तीसरे दिन भी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। शिविर में अब तक करीब 700 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया जा चुका है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा के निर्देशन में और उत्तराखंड शासन जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग भारतीय जनता पार्टी पंजाबी कल्याण महासभा समर्पण जन कल्याण समिति एवं रुड़की विकास मंच व टीम जीवन व एम पैथ लैब के संयोजन से आज यह 7 वां निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप रुड़की के रामनगर स्थित मूलराज कन्या इंटर पाठशाला में लगाया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना वैक्सीन के न रहे उनका प्रयास है कि सभी को वैक्सीन लगे और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो। उनका कहना है कि पूरे शहर में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। ताकि सभी का वैक्सीनेशन हो सके। इस अवसर पर सचिन तनेजा, तिलक पिपलानी किशन माटा,संजय ढींगरा सत्यम कालरा, अनुराग ढींगरा,सुधीर शर्मा,नीरज पांधी,जितेंद्र चौधरी, यमन सचदेवा ,शुभम ओबेरॉय , विपिन ठकराल, धरमवीर पिंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *