हरिद्वार में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी, शुक्रवार को आए 7 नए मामले, 249 एक्टिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 50723
हरिद्वार । जिले में अभी भी कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में 07 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। शुक्रवार को जिले की डीसीएच व डीसीएचसी में में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 24 रह गई है जिनका उपचार जारी है। जनपद में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या घटकर 224 हो गई है जबकि एक्टिव केस 249 पर आ गए है। अब तक जिले में 50723 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। विभिन्न सीसीसी से 01 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमित आने के बाद 32 लोगों को होम आइसोलेशन से भी अवमुक्त कर दिया गया।



