पौधारोपण कर मनाया भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने जन्मदिन, विशेष मौकों पर सभी से की पौधारोपण करने की अपील, कहा पर्यावरण को हराभरा बनाने में योगदान ज़रूरी

भगवानपुर । भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने आज अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी को विशेष मौके पर जैसे अपने जन्मदिन अन्य त्योहारों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए इससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा हमारा क्षेत्र भी हरा भरा होगा। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर विधायक ममता राकेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि ममता राकेश लगातार क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *