पथरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एसडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

पथरी । पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अब्दुल रिजवान पुत्र अल्ताफ निवासी गाडोवाली थाना पथरी को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 9.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एसडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत बीते एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *