हरिद्वार में रविवार को आए कोरोना के 18 मरीज, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 149, 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

हरिद्वार। जिले में रविवार को 18 कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को जिले के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 21 रह गयी हैं जिनका उपचार जारी है। जनपद में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या घटकर 127 हो गयी है जबकि एक्टिव केस 149 पर आ गए हैं। अबतक जिले में 50757 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। विभिन्न सीसीसी से 03 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमित आने के बाद 67 लोगों को होम आइसोलेशन से भी अवमुक्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *