रानीपुर पुलिस ने व्यापारियों व पालिका के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र में भांग के पौधों को काटा, कोतवाल ने कहा प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को कटवाकर नष्ट कराया गया

रानीपुर । पुलिस ने व्यापारियों व शिवालिक नगर पालिका के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र में भांग के पौधों को काटा। वहीं श्यामपुर पुलिस ने ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कांगड़ी गांव में गोष्ठी का आयोजन किया। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया क‌ि नशे को कहें अ‌लविदा अभियान के तहत सेक्टर 3 बीएचईएल क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को कटवाकर नष्ट कराया गया। जबकि थाना श्यामपुर पुलिस ने ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कांगड़ी गांव में गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को जागरूक किया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान राजेश कुमार, सोनुपाल, विजेंदर सिंह, लक्ष्मण, जयपाल, फकीरचंद, महिपाल, मामचंद, लक्की उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *