भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में हुआ सीसी रोड का उद्घाटन, वार्डवासियों को आवागमन में होगी सुविधा

भगवानपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड का उद्घाटन हुआ। इससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। सभासद प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू ने बताया कि सीसी रोड का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से वार्ड के लोगों को सुविधा होगी। कहा कि वार्ड के अंतर्गत जितनी जर्जर हालत में सड़क हैं उनके निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बरसात को देखते हुए नालों की सफाई कराई जा रही है। वार्ड में जलभराव की समस्या पैदा नहीं होनी दी जाएगी। इस मौके पर कुलबीर चेयरमैन, अर्जुन मुखिया, नीरज, रवि, नीटू, यशपाल, संजय, सुरेंद्र कुमार, लाला, गगन बंसल, भानु त्यागी, संजीव कुमार, गुरुवचन,आदेश कुमार, राकेश सैनी, सुरेंद्र कुमार, अनिल, मैन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *