शहर विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र पर साढ़े पांच सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी, लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित भी किया गया

रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा का कैम्प कार्यालय पर संचालित सेवा केंद्र पर आज साढ़े पांच सौ से अधिक लोगों को करोना का वेक्सीनेशन कराया है। जिसमें 300 लोग 18 से 45 आयु वर्ग के लाभार्थी थे व 250 लोग 45 से ऊपर के वर्ग के थे। सेवा केंद्र पर पहुंचे सभी लोगों का स्वागत किया गया और वैक्सीनेशन कराने के बाद उन्हें कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि अपने घर पहुंच जाकर वह जानकार लोगों को भी वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करें। कोऑर्डिनेटर राहुल चांदना ने बताया कि विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र में दो नर्स टीका लगाने के लिए हैं,दवाई भी उपलब्ध है,वहीं 10 लोगों का स्टाफ़ लोगों की सहायता में 10 से 4 उपलब्ध है। शहर के लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे,लोगों का मानना है की यह उनके लिए बहुत सुविधाजनक प्रयास किया गया है विधायक बत्रा द्वारा एक सकारकमक कदम है।वही लोगों के लिए गर्मी से बचने के लिए टेंट पंखे आदि की व्यवस्था की गयी है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने के लिए और खुद को सुरक्षित करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद या तो कोरोना बिलकुल नहीं होगा और यदि हो गया भी तो इसका अधिक असर नहीं होगा और मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूड़की की जनता की सेवा में कैम्प कार्यालय तत्पर है और आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा। सेवा केंद्र पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों को मास्को सैनिटाइज भी उपलब्ध कराया गया है। मुकेश शर्मा के द्वारा सेवा केंद्र पर आए लोगों को कोविड-19 महामारी और डेंगू के प्रति जागरूकता वाले पंपलेट भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *