जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम सही कराने की मांग की

भगवानपुर । जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश के नेतृत्व में चोली शहाबुद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम स्मृता परमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम सही कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत चोली शहाबुद्दीनपुर की मतदाता सूची पहले की तरह रखी जाए। इन लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से इन लोगों की मतदाता सूची को मंडावर गांव की मतदाता सूची में जोड़े जाने का मामला सामने आया था। साथ ही बताया गया है कि 1960 में बाढ़ आने के कारण चोली शहाबुददीनपुर राजस्व ग्राम की आबादी का कुछ हिस्सा नदी में बह गया था। उन सभी लोगों को चोली प्लांट में बसाने का काम किया गया था। तभी से यह सभी लोग चोली ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रतिभाग करते आए हैं। उसी को लेकर प्रशासन पिछले कुछ समय से इन लोगों को मंडावर गांव की निर्वाचन नामावली में जोड़ने की बात कर रहा था। इसका विरोध कर इन लोगों ने यथास्थिति बनाई रखने की मांग की थी। एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि उनका पत्र डीएम को बेज दिया गया है। नामावली की जो भी कार्यवाही होगी, वह डीएम के निर्देश पर ही की जाएगी। इस दौरान नसीम, राजकुमार, साजिद अली, नरेंद्र कुमार, जमशेद अली, सोनी, केशो देवी, वसीम, विश्वास, राम सिंह, पदम सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *