प्रदेश में 21000 पौधे रोपने का कार्य जारी, झबरेड़ा थाना परिसर में समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने थानाध्यक्ष के साथ किया पौधारोपण, कहा स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण जरुरी

झबरेड़ा । गुरुवार को समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने थाना झबरेड़ा के प्रांगण में मित्रों एवं पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न प्रकार के 50 पौधे लगाए, साथ ही समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश में 21000 पौधे लगाने और बांटने का कार्य कर रहे हैं जिससे ऑक्सीजन की कमी ना रहे और वातावरण शुद्ध रहे, वहीं समाजसेवी डॉ. गुप्ता ने एक नारा दिया “धरती बचाओ जीवन बचाओ”आज झबरेड़ा थाना में उन्होंने पीपल नीम तुलसी गिलोय जामुन बेल अर्जुन आदि पौधे लगाए। साथ में थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र कुमार ने बताया कि हरेला पर्व के तहत झबरेड़ा थाने में पौधारोपण का कार्य किया गया था। जिसमें विभिन्न प्रकार के 50 पौधे लगाए गए जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रह सके। इस मौके पर एस.आई नरेंद्र रावत, पुलिसकर्मी विकास कुमार जितेंद्र कुमार अखिलेश वर्मा शुभम वर्मा बिट्टू सैनी शुभम सिंघल बिट्टू शर्मा,एवं समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *