मेयर गौरव गोयल ने भाजपा कार्यकर्ता रमेश भटेजा को किया सम्मानित, कहा भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने रामनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश भटेजा के आवास पर पहुंच उनका सम्मान किया।जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में नगर के दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया था,जिसमें कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता किन्ही कारणों से सम्मिलित नहीं हो पाए थे,जिन्हें मेयर गौरव गोयल ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया तथा उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि क्योंकि नगर में जो कार्यकर्ता 30-40 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी को उन्होंने अपना खून-पसीना देकर आज इस मुकाम पर पहुंचाया है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश और प्रदेश में सत्ता में है तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पार्टी भी है,इसलिए ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।इस अवसर पर पार्षद मंजू भारती,दिलीप मेहंदीरत्ता,प्रदीप सचदेवा,गौरव मेहंदीरत्ता,नामित पार्षद धर्मवीर पिंकी अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

