भगवानपुर क्षेत्र के किसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत, भीषण गर्मी में बिन बारिश के धान रोपाई करने को तरस गए किसान

भगवानपुर । भीषण गर्मी में बिन बारिश के धान रोपाई पर संकट बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान रोपाई करने को तरस गए हैं। उधर, लो वोल्टेज व बिजली कटौती भी आमजन को रूला रही है, जिसके चलते धान लगाने का कार्य कछुआ चाल से हो पा रहा है। किसान रात दिन खेतों में पड़े हैं, लेकिन धान रोपाई गति नहीं पकड़ पा रही है। कुछ सप्ताह पहले प्री मानसून बारिश हो रही थी। इससे सब्जियों को भी काफी नुकसान हो रहा था। हालत यह हो गई है कि उधर तो बिजली कटौती व लो वोल्टेज की वजह से पानी ट्यूबवेल से कम निकलता है। उधर, जितना धान लगाया गया है, किसान उसकी ही सिचाई करने में लगा रहता है। आगे लगाने के बारे में सोचता भी नहीं है। किसान बिजेंद्र कुमार, नरेंद्र सैनी, इमरान राव, अमित कुमार, फरमान अहमद आदि ने बताया कि धान लगाना बिना बारिश से सिर दर्द हो गया है। किसान रात को खेतों में डटा हैं,लेकिन फिर भी खेतों की पानी की पूर्ति नही हो रही हैं।वहीं बुधवाशहिद निवासी किसान ठाकुर विशाल चौहान ने बताया कि किसानों के सामने धान की रोपाई करने में संकट आ गया हैं। जिस किसान पर सिंचाई करने का संसाधन हैं बस वहीं किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। अन्य किसान ईश्वर के भरोसे हैं कब बारिश होगी कब वह धान की रोपाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *