बारिश में भी जारी रहा पौधारोपण वितरण का कार्यक्रम, समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने झबरेड़ा बाजार में बांटें 500 पौधे

झबरेड़ा । समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता एवं उनकी टीम ने झबरेड़ा मेन बाजार में डोर टू डोर जाकर विभिन्न प्रकार के 500 पौधों का वितरण किया। वहीं समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश में 21000 पौधे बांटने और लगाने का कार्य कर रहे हैं इसके तहत ही आज उन्होंने यह कार्य किया है। साथ ही उन्होंने कहा कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण वह पीपल एलोवेरा नीम गिलोय तुलसी आदि पौधों का वितरण कर रहे हैं। जिससे ऑक्सीजन की कमी ना रहे साथ ही इम्यूनिटी बूस्टर पौधे भी बांट रहे हैं। साथ ही समाजसेवी डॉ. गुप्ता ने बताया की तीसरी लहर आने से पहले वह घर-घर पौधे बांट रहे हैं जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो, वातावरण शुद्ध रहे। समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता की ओर से मेन बाजार में बांटे गए पौधों को लेकर बाजार के लोगों में काफी उत्साह रहा। बाजार के लोगों ने समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता एवं उनकी टीम का उत्साह वर्धन किया धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अखिलेश वर्मा बिट्टू सैनी शुभम वर्मा मनोज सिंघल हिमांशु शर्मा, मोनू सिंघल दीपक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *