वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने किया हंगामा, फैक्ट्री प्रबंध तंत्र के खिलाफ की नारेबाजी, कहा श्रमिकों के सामने रोजी रोटी, बच्चों के लालन-पालन का संकट पैदा हो गया

भगवानपुर । औद्योगिक क्षेत्र करौंदी में स्थित यूरो लाइफ हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में श्रमिकों ने वेतन विसंगति को लेकर जमकर हंगामा किया बाद में फैक्ट्री प्रबंध तंत्र के आश्वासन पर श्रमिक काम पर लौटे।
गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र करौंदी में स्थित एक दवाई फैक्ट्री पर श्रमिकों ने मंगलवार सुबह कार्य का बहिष्कार करते हुए कंपनी गेट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसमे श्रमिकों ने बताया कि करीब तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है । जिसमें उनका जीवन यापन करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पाकर फैक्ट्री प्रबंध तंत्र ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया बाद में फैक्ट्री श्रमिक फैक्ट्री प्रबंध तंत्र के आश्वासन पर काम पर लौट गए इस अवसर पर राहुल कुमार, सोनू कुमार, सतपाल सिंह, कल्लु सिंह,समेत कई श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *