सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद, सीएम को आश्रम में शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। देहरादून में हुई इस मुलाकात में महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री को आश्रम में शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दिल्ली में राजकीय यात्रा से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज से भेंट की। स्वामी यतीन्द्रानन्द ने उन्हें लंबे समय तक स्थाई मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का आशीर्वाद दिया। जिससे उत्तराखंड विकास के एक नए मार्ग पर चल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को 15 से 23 जुलाई तक जीवनदीप आश्रम में शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि वह लंबे समय से पूज्य महामंडलेश्वर का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहे हैं। आगे भी उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में राज्य के हित के लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *