हरेला पर्व पुलिस लाइन में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने रौपे पौधे, समाजसेवी डाॅ अमन गुप्ता के पौधारोपण अभियान की सराहना की, कहा पौधारोपण में सभी लें रूचि
हरिद्वार । हरेला पर्व के अवसर पर समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया एवं पौधे भेंट किए । वहीं समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने कहा पृथ्वी को शुद्ध रखने का एकमात्र उपाय पौधारोपण है पौधारोपण करने से वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है, साथ ही उन्होंने कहा मैं प्रदेश में 21000 पौधे लगाने में बांटने का कार्य कर रहे हैं। उसके तहत ही आज वह पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचे हैं वहीं एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों ने समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता का धन्यवाद किया। कहा कि जनहित में ऐसे कार्य बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम में डॉ.विशाखा अशोक आईपीएस, कमलेश उपाध्याय एसपी सिटी हरिद्वार,अभय कुमार सीओ सिटी हरिद्वार विजेंद्र डोभाल C.O श्यामपुर आदि मौजूद रहे।

